दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी के रुप में जमा किया नामांकन,मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ,उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा़ और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी रहे साथ...दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा भाषण देते - देते  उनका गला भर आया और आंखों से आंसू निकल आए ... उन्होंने खुले मंच से ऐलान किया की सब मिलकर आशुतोष भैया को जितायेंगे... दरवाजे - दरवाजे जाएंगे और उन्होंने भरोसा दिलाया की कोई कार्यकर्ता घर नहीं बैठेगा सब के सब काम में लग जाएंगे और आशुतोष भैया को जितायेंगे l भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें हिम्मत दी... पीछे बैठीं पूर्व मंत्री इमरती देवी की मुस्कान...इमरती देवी डबरा से हार के लिए पूर्व गृहमंत्री को ही दोषी मानती रही हैं..उनका छत्तीस का आंकड़ा है इनके साथ.. अब पूर्व गृहमंत्री ऐसे चक्रव्यूह में उलझ गए हैं कि यदि आशुतोष जीते तो भी मुश्किल और हार गए तो ढीकरा भी उन पर..