MP - उग्र भीड़ ने किया पथराव ,जान बचाकर भागे तहसीलदार और पुलिस
देवास l सतवास वार्ड 5 में अतिक्रमण हटाने के दौरान मकान मालिक संतोष व्यास और उसकी पत्नी ने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों झुलसे, इंदौर रेफर किए गए। भीड़ ने जेसीबी पर पथराव किया, हालात बिगड़े। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।आग की घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने नगर परिषद की जेसीबी मशीन पर पत्थर फेंके। स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार, नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके से भगाना पड़ा।फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


