मुंबई l धुरंधर 2' सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई कर रही है। यही कारण है कि फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में ही वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। पांचवें दिन का कलेक्शन मिलाकर 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 829.76 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।