नई दिल्ली । फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ लंबे समय से रिलीज का इलाज कर रही है। कोर्ट में मामला होने की वजह से इसकी रिलीज अटकी हुई थी। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने भी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। फिल्म को 11 जुलाई को रिलीज होना था। लेकिन कुछ धार्मिक संगठन इसके खिलाफ कोर्ट चले गए। मामला कोर्ट में होने की वजह से फिल्म की रिलीज टलती गई। अब यह फिल्म आज यानी 8 अगस्त को रिलीज होगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी इस फिल्म का हरी झंडी दे दी है।