सिंगापुर में हर्षोल्लास के दीपावली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान कुछ श्रमिकों ने अपने परिवारों के लिए शुभकामना संदेश लिखे, जिन्हें बाद में उनके घर भेजा जाएगा।कार्यक्रम में शामिल हुए श्रम मामलों के राज्य मंत्री दिनेश वासु दास ने कहा कि वर्ष 2025 सिंगापुर की स्वतंत्रता के 60 वर्ष पूरे होने के कारण विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय को दीपावली समारोह में आमंत्रित करने का मकसद उनके योगदान के लिए सिंगापुर की ओर से कृतज्ञता प्रकट करना है।