निकिता नागदेव को जबरन पाकिस्तान भेजा
कराची निवासी निकिता नागदेव ने विवाह के चार साल बाद अपने पति विक्रम नागदेव के खिलाफ सार्वजनिक अपील जारी की है। निकिता का कहना है कि 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बाद विक्रम उन्हें एक महीने के भीतर भारत लेकर आए, लेकिन जल्द ही उनका रवैया बदल गया। मौजूद जानकारी के अनुसार 9 जुलाई 2020 को विक्रम ने निकिता को वीज़ा संबंधी दलील देते हुए अटारी बॉर्डर पर छोड़ दिया और जबरन पाकिस्तान वापस भेज दिया, जिसके बाद से उन्होंने कोई संपर्क या वापस बुलाने की पहल नहीं की है।



