मुरैना l खांडोली गांव के अर्जुन का पुरा में खेत में झटका करंट मशीन लगाने को लेकर सिकरवार और गुर्जर समाज के लोगों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। देखते-देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया।

दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाजी भी हुई। पीड़ित पक्ष के अशोक सिकरवार का आरोप है कि वे अपने खेत में झटका मशीन लगा रहे थे, इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं कीअर्जुन पुरा निवासी अशोक सिकरवार अपने खेत में आवारा पशुओं से बचाव के लिए तार फेंसिंग कर रहे थे।इसी बात पर गांव के ही प्रताप गुर्जर, बबलू गुर्जर और धीरज गुर्जर ने आपत्ति जताई। सुबह विवाद बढ़ा तो गुर्जर पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में सिकरवार पक्ष ने भी पत्थर फेंके।उस वक्त मामला शांत हो गया, लेकिन शाम होते-होते धीरज गुर्जर नेअपने 25-30 साथियों को बुला लिया और अशोक के घर पर धावा बोल दिया।घायल अशोक सिकरवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस प्रताप गुर्जर पर वे मारपीट का आरोप लगा रहे हैं, अशोक का आरोप है कि थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर भी आरोपियों के सजातीय हैं। इसलिए दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अशोक ने बताया कि विवाद सात दिन से चल रहा था, जब वे थाने गए तो टीआई ने आवेदन लेने से मना कर दिया था और समझौता कराने की बात कही थी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी।