डॉक्टर ने बिल्लो रानी…गाने पर दोस्त की पत्नी संग किया डांस, मोहल्ले वालों ने आधी रात को बुलाई पुलिस
मंदसौर में एक वेटरनरी डॉक्टर तेज साउंड पर बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दूं...राणा जी मुझे माफ करना... जैसे गानों पर दोस्त की पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां मुजरा जैसी गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई।



