लूटपाट, गोलीबारी, रेप, अपहरण और गुंडागर्दी के खिलाफ, काम धंधा छोड़कर सड़क पर उतरे व्यापारी
दतिया में आज शहर के प्रमुख व्यापारियों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में शहर के प्रमुख कपड़ा व्यापारी, किराना व्यापारी, ज्वेलर्स व्यापारी, लोहा व्यापारी, स्कूल एसोसिएशन, के प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में दतिया अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा जैन ने ज्ञापन लेकर व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण देने का आश्वासन दिया। दरअसल शहर में लगातार लूटपाट, गोलीबारी, रेप, अपहरण जैसी घटनाएं घटित हो रही है ,अपराधी सरेआम सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो अपलोड कर रहे हैं l चर्चा तो यहां तक है कि पुलिस अधीक्षक तक को अपने वीडियो में धमकी भरे अंदाज में धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।



