अशोकनगर शादियों में अक्सर डीजे या बैंड की धुनों पर मेहमान थिरकते नजर आते हैं लेकिन अशोकनगर में हुई एक शादी का नजारा कुछ अलग ही था यहां वरमाला के मंच पर खुद दूल्हे ने माइक संभाला और नुसरत फतेह अली खान का मशहूर गीत दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है इतने सुरीले और सधे हुए अंदाज में गाया कि वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए मेहमानों द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।