जो काम फिल्म स्पेशल 26 की पुलिस नहीं कर पाई वो काम MP police ने कर दिखाया
धार जिले में नकली lncome tax अधिकारी बनकर ठेकेदार के घर में घुसकर रेड मार कर 600 ग्राम सोना और नकदी लूटने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में 14 आरोपी शामिल थे, जिनमें से अब तक 8 को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।आरोपियों ने लूट का सामान गांव में अपने घर के पास छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उसे बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने एक अर्टिगा कार और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए हैं।जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें मिले दस्तावेजों से पता चला कि वाहन का मालिक शहजाद, पिता रोशन खान है और वही इस वारदात का मास्टरमाइंड भी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आबिद पिता मुबारिक शाह, अय्यूब शाह पिता निजामुद्दीन शाह, दिनेश पिता रुखड़िया, दिलीप पिता रामचंद्र अहिरवार, शहजाद पिता रोशन खान, रमेश पिता गजरिया मोरी, राजा उर्फ अब्दुल गफ्फार पिता अब्दुल हमीद खान और नरसिंह पिता भलिया बघेल को गिरफ्तार किया है। वाहन की तलाशी में करणी सेना और महामंडलेश्वर लिखी दो प्लेट भी मिली हैं। पुलिस ने इन्हें भी जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। फिल्म स्पेशल 26 में पुलिस रेड करने वाले नकली अफसरों को नहीं पकड़ पाई थी परंतु मध्यप्रदेश पुलिस ने इनकम टैक्स के नकली अफसरों को पकड़ लिया है और जो शेष हैं उनकी तलाश भी जारी है l


