बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है l शाम तक नतीजे आने हैं l इस बीच खबर है कि कांग्रेस के तीन विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है l ऐसे में एक तरफ जहां महागठबंधन की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेस के विधायक अबिदुर रहमान की ओर से दावा किया गया है कि सब ठीक है l सब लोग आ रहे हैं ,इस सवाल पर कि तीन विधायक मिसिंग हैं l इस पर जवाब दिया कि कोई विधायक नाराज नहीं हैl आप लोगों को गलतफहमी है l सब लोग एक साथ हैं ,सब लोग आ रहे हैं l

अबिदुर रहमान ने कहा, "कुछ विधायकों ने मोबाइल ऑफ किया है… लोग परेशान कर रहे हैं इसलिए…" इस पर मीडिया ने पूछा कि कौन परेशान कर रहा है? उन्होंने कहा, "एनडीए वाले परेशान कर रहे हैं... क्या कहा जा रहा ये तो विधायक ही बताएंगे…" इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें कोई ऑफर नहीं मिला है l दावा किया कि जीत को लेकर हम लोग 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं l