मुंबई l धुरंधर 2' को लेकर काफी उत्साह का माहौल हैं। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर धूम मचाई थी। यह फिल्म रॉ एजेंट की कहानी पर आधारित है, जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं से इंस्पायर्ड है।