मुंबई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में मैंने जो सबसे अच्छी बात देखी है, वह यह है कि वह कुछ भी प्लान नहीं करता। क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और हमेशा खुद पर भरोसा रखता है। जब भी वह मैदान पर खेलने जाता है, तो यही करता है। उसकी सबसे अच्छी बात यही है कि वह खुद पर भरोसा रखता है। उसे जरा भी शक नहीं होता कि मैं यह नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि जब हम किसी अकादमी में जाते हैं, तो हमें बताया जाता है कि ‘गेंदबाज को मत देखो, गेंद को देखो।’ उनका मूलमंत्र है ‘मुझे किसी भी गेंदबाज की परवाह नहीं है।

पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की बखिया उधेड़ी है। मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और कैगिसो रबाडा की गेंदों पर भी उन्होंने खूब रन बनाये हैं। जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह कुछ योजना बनाकर नहीं खेलता क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और उसे खुद पर भरोसा है।