सम्मान समारोह के पोस्टर से प्रदेश अध्यक्ष की फोटो गायब
दतिया। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिले अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ, लेकिन दतिया में आयोजित सम्मान #समारोह के बैनर से #प्रदेश #कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का फोटो गायब होने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक कुंवर घनश्याम सिंह और प्रदेश महासचिव अवधेश नायक के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के बैनर में स्थानीय कांग्रेस नेताओं के फोटो नजर आए, लेकिन चुनाव के दौरान दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का फोटो नहीं लगाया गया।


