मुंबई। फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' वीकडेज में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी। मगर, वीकएंड आते ही कमाई में जबर्दस्त इजाफा देखा गया है। कल शनिवार को शानदार कमाई के बाद आज फिल्म ने 11वें दिन रविवार की छु्ट्टी का भी भरपूर फायदा उठाया है। सैकनिल्क पर प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज 64.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 842.89 करोड़ रुपये हो चुका है। अंतिम आंकड़े आने तक कमाई में और इजाफा होना तय है।