मुंबई । धुरंधर 2' ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। पहले यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। 18 दिनों में इसने 1013.77 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है।