मध्‍यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा की मीडिया बाइट के प्रमुख बिंदु-
* दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर लिया गया निर्णय भारतीय जनता पार्टी का निर्णय है, जिसे सभी शिरोधार्य करते हैं। 
* संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है।
* पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसका सभी नेता और कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे।
* डॉ. नरोत्तम मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं। उन्होंने संगठन और सरकार में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है तथा संगठन की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं।
* यदि कहीं किसी प्रकार की छोटी-बड़ी नाराजगी है, तो उसका समाधान पार्टी स्तर पर आपसी संवाद के माध्यम से कर लिया जाएगा। ऐसी कोई स्थिति नहीं बनेगी, जिससे संगठन प्रभावित हो।
* भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवार की घोषणा अवश्य होती है, लेकिन चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, पूरी पार्टी का होता है।
* दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पारिवारिक भावना एवं पूर्ण एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।
* पूरा संगठन एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगा।