अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो के सुरक्षा घेरे में एक हथियारबंद व्यक्ति ने प्रवेश किया, जिसे गोली मारकर ढेर कर दिया गया। अमेरिका की गोपनीय सेवा (सीक्रेट सर्विस) ने इसकी पुष्टि की। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) यूएस सीक्रेकट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय (पीबीएसओ) के एक डिप्टी ने मार-ए-लागो के सुरक्षित क्षेत्र में गैरकानूनी प्रवेश के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी। इस व्यक्ति की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है, जब तक उसके परिवार को सूचना नहीं दी जाती। उसे मृत घोषित कर दिया गया है।