अब बढ़ेगी जॉर्ज सोरोस की मुश्किलें, ट्रंप ने दिए संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अरबपति बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस आ गए हैं। ट्रंप ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि जार्ज सोरोस ने देश में हिंसक प्रदर्शनों का समर्थन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अरबपति जॉर्ज सोरोस और उनके बेटे एलेक्जेंडर सोरोस पर आपराधिक केस चलाने की मांग की है। ट्रम्प ने कहा कि इन दोनों को हिंसक प्रदर्शनों को समर्थन देने के लिए आरोपी बनाया जाना चाहिए। ट्रम्प ने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टूथ सोशल पर लिखी।


