साउथ जोन ने बड़ी बढ़त के साथ नॉर्थ जोन के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई
मुंबई। दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले ड्रॉ हो गए। दरअसल, गुरजपनीत सिंह और एमडी निधीष के बाद नारायण जगदीशन के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर साउथ जोन ने बड़ी बढ़त के साथ नॉर्थ जोन के खिलाफ फाइनल में जगह बना ली है। उसके 6 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसमें शुभम शर्मा (96), दानिश मालेवर (76), कप्तान रजत पाटीदार (77), उपेंद्र यादव (87), हर्ष दुबे (75) और सारांश जैन (63) शामिल हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली साउथ जोन की 11 सितंबर से रजत पाटीदार की अगुवाई वाली सेंट्रल जोन से खिताबी भिड़ंत होगी।



