ब्रिटेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में हुआ मार्च
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विंडसर कैसल में शाही स्वागत किया गया लेकिन कैसल के बाहर कई प्रदर्शनकारियों ने उनकी अभूतपूर्व दूसरी राजकीय यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई हजार लोगों ने ट्रंप की यात्रा का विरोध करने के लिए मध्य लंदन में मार्च किया।ट्रंप का अपनी इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक भव्य भोज में शामिल होने के साथ ही प्रधानमंत्री कीअर स्टॉर्मर के साथ एक बैठक करने का भी कार्यक्रम है।



