अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की अपील पर 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को रोक दिया है। यह मिशन हॉर्मुज जलमार्ग में फंसे जहाजों को निकालने के लिए था। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौते की बातचीत चल रही है, इसलिए यह फैसला लिया गया। हालांकि, ईरान की नौसैनिक घेराबंदी जारी रहेगी।राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तान और कुछ अन्य देशों की अपील पर लिया गया है। पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में उन्हें बड़ी सफलता मिली है। इसके अलावा, ईरानी प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में अच्छी प्रगति हुई है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।