भारतीय सैनिकों को युद्ध के बाद यूक्रेन भेजे जाने के प्रस्ताव को डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया था
अमेरिका में इस बात की चर्चा थी कि संभावित रशिया यूक्रेन सीजफायर के बाद यूक्रेन में भारतीय सैनिकों को भेजा जाएगा। दावा यह है कि अमेरिका के अंदर एक चर्चा के दौरान यूक्रेन में संभावित सीज फायर की निगरानी के लिए भारत के सैनिकों की तैनाती का सुझाव दिया गया था। किसने भारतीय सैनिकों को लेकर सुझाव दिया और अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कुछ कहा। दरअसल यूक्रेन युद्ध को लेकर एक नई किताब सामने आई है। जिसमें यह दावा किया गया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चाहते थे कि यूक्रेन में युद्ध विराम की निगरानी के लिए यूरोप की बजाय भारत और सऊदी अरब जैसे देशों की सेना तैनात की जाए। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सुझाव को तुरंत खारिज कर दिया था।


