सहयोगी देशों पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, होर्मुज का जिक्र कर चीन-जापान को भी सुना डाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया को होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। व्हाइट हाउस में आयोजित एक निजी ईस्टर लंच के दौरान ट्रंप ने उन एशियाई देशों के प्रति निराशा जताई, जो खाड़ी क्षेत्र के तेल पर अमेरिका की तुलना में अधिक निर्भर हैं।ट्रंप ने कहा, ''दक्षिण कोरिया को यह करना चाहिए। हमारे 45,000 सैनिक वहां तैनात हैं, जो एक परमाणु शक्ति के पास हैं। जापान को भी यह करना चाहिए। उन्हें अपने 90 प्रतिशत तेल की आपूर्ति इसी जलडमरूमध्य से मिलती है। चीन को भी आगे आना चाहिए।''


