पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने की क्रिकेट के मैदान में वापसी
कोलकाता । सौरव गांगुली क्रिकेट में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम का हेड कोच बनाया गया है। ये उनका किसी टीम के हेड कोच के रूप में पहला कार्यकाल होगा। गांगुली बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गांगुली SA20 लीग में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे।



