वन, पर्यावरण राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
भोपाल l वन, पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप सिंह अहिरवार ने प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिये संकल्प लें। राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि आज का दिन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। हम सब मिलकर उनके सपनों का भारत बनाने का प्रयास करें।
राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार वन और पर्यावरण संरक्षण में नवाचार के साथ नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।



