वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ
भोपाल l वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रकृति, आनंद और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो जीवन में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करता है।
मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देते हैं। उन्होंने नागरिकों से वन एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों के साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील की।
मंत्री श्री अहिरवार ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में आनंद, शांति और सौहार्द के नए रंग लेकर आए।



