बड़ी खबर : क्या मध्यप्रदेश में भाजपा, कांग्रेस को बड़ा झटका देने जा रही है...?
भोपाल l अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक बडे़ किसान महासम्मेलन का आयोजन करने जा रही है l जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे स्वयं शामिल होंगें l राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मेंगा आयोजन के जस्ट पहले ही भाजपा, कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है l कांग्रेस के कम से कम दो से तीन विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और उनकी आगामी दिनों भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लग रही हैं l विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष के पद से हेमंत कटारे के इस्तीफे के बाद अब इन अटकलों को बल मिलते दिख रहा है l वास्तव में कांग्रेस की राजनीति में कटारे परिवार को सिंधिया समर्थक माना जाता है l वे सिंधिया परिवार से शुरू से ही जुड़े रहे हैं l जब सिंधिया भाजपा में आए थे तब हेमंत कटारे उनके साथ स्थानीय राजनैतिक समीकरणों के चलते भाजपा में नहीं आ पाए लेकिन अब पासा पलटते हुए दिख रहा है, चर्चाएं तो यहां तक हो रही हैं कि हेमंत कटारे आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री भी बनाए जा सकते हैं l यह खबर अभी पूरी तरह से पुस्ट नहीं है लेकिन यदि धुआं निकलते दिख रहा है तो कहीं ना कहीं आग अवश्य लगी है l फिलहाल राजनैतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है आगामी दिनों में पता चलेगा की इन अटकलों में कितनी सच्चाई थी..?



