फिल्मी स्टाइल में बाहुबली युवक ने राइफल से बार-बार फायर कर युवती से कराया डांस
ग्वालियर में बंदूक की दम पर एक युवती से जबरन डांस करने का मामला सामने आ रहा है l एक बाहुबली युवक कुर्सी पर बैठा है और 315 बोर की राइफल से बार-बार फायर करता है और युवती से नाचने को कहता है l वह युवती डर के मारे नाच रही है, 47 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है l यह ग्वालियर के बेहट थाने का बताया जा रहा है l पुलिस पड़ताल में जुटी है ,पुलिस जब बेहट पहुंची तो वहां जाकर मालूम चला कि यह है युवक हस्तिनापुर का है l पुलिस युवक की तलाश में जुटी है, युवक की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा कि वह युवती कौन है और इस बाहुबली युवक के डर से क्यों डांस कर रही है...



