दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘दादा ने शांत रहने के लिए कहा है, लेकिन हम शांत नहीं रहेंगे। जब तक संगठन उनकी बात नहीं सुनेगा तथा टिकट में बदलाव नहीं होगा, तब तक वहां से नहीं हटेंगे। यदि टिकट नहीं बदली जाती तो वे चुनाव में काम नहीं करेंगे। कुछ समर्थकों का यह भी आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ पुलिस ने कार्रवाई की है। आंसू गैस के गोले दागे गए और कई कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने ले गई। इसके अलावा प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि ‘वे नरोत्तम मिश्रा के हर फैसले का सम्मान करती हैं, लेकिन आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार नहीं हैं। दूसरी तरफ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने कल भी विस्तार से कहा ​था और आज भी कह रहा हूं। ये पार्टी का निर्णय है। एक बात जरूर मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि जो अभी मुझे सोशल मीडिया पर वीडियोज दिखाए, पेट्रोल डालते हुए या मिट्टी का तेल डालते हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें। मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की है। वो गलत है, अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखो।