दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके समर्थन में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं।
पार्टी संगठन द्वारा मंत्री श्री लोधी को बसई मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत वे प्रतिदिन गाँव गाँव जाकर धुंआधार प्रचार में जुटे हैं रविवार को उन्होंने लखनपुर, जनकपुर, ठकुरपुर, सतलोन, हिम्मतपुर, जैतपुर, बरधुवां सहित सात से अधिक गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं तथा अधिक से अधिक मतदान कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को विजयी बनाने का आह्वान कर रहे हैं।
मंत्री श्री लोधी अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और जनसंपर्क शैली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने जबेरा विधानसभा क्षेत्र में कई नवाचारों की शुरुआत की है, जिनमें विद्यार्थियों के लिएके निःशुल्क नवोदय कोचिंग, प्रत्येक शनिवार को जनसुनवाई तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण जैसे प्रयास विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे हैं। इन्हीं जनोन्मुखी पहलों के कारण वे जनता के बीच एक सक्रिय और संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
सोमवार को मंत्री श्री लोधी ने ग्राम सांकुलि, नयाखेड़ा, कंधारी, मुड़रा, उर्दना में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के साथ जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाएँ कीं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।