राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लंदन में विशेष आयोजन के दौरान मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र लोधी ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ “वंदे मातरम्” का उद्घोष किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री लोधी ने कहा कि ‘वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता के प्रति असीम भक्ति और देशप्रेम का प्रतीक है।’ उन्होंने कहा कि विदेश की भूमि पर “वंदे मातरम्” का गूंजना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है।

मंत्री श्री लोधी इन दिनों वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट (World Travel Mart 2025) में भाग लेने के लिए लंदन प्रवास पर हैं, जहाँ वे मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। 

वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में मध्यप्रदेश की सहभागिता वैश्विक पटल पर मध्य प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।