पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया 'कंटेंट क्रिएटर' शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे राज्य में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पनोली की गिरफ्तारी पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कड़ी आपत्ति जताई है और सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। पवन कल्याण ने सवाल उठाया है कि जब सत्ताधारी दल के नेता सनातन धर्म के बारे में ऐसी टिप्पणी करते हैं, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती, जबकि एक सोशल मीडिया क्रिएटर पर तत्काल गिरफ्तारी का डंडा चलाया जाता है। उन्होंने सेक्युलरिज्म को दोतरफा रास्ता बताते हुए सभी के लिए समान न्याय की मांग की है।