डिप्टी सीएम पर विवादित टिप्पणी करने वाले ने माफी मांगने से किया इंकार
मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र विधानसभा की एक कमेटी के सामने पेश हुए। यह मामला उनके द्वारा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। कमेटी के सामने पूछताछ के दौरान कामरा ने साफ कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है और वे माफी भी नहीं मांगेंगे।बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि वे अपने बयान पर कायम हैं और झूठी या औपचारिक माफी नहीं देंगे। बता दें कि कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए विधानसभा की एक कमेटी बनाई गई।


