उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पहली पसंद है फिल्म धुरंधर
आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता पवन कल्याण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी दो पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताया है, जिसके बाद से उनकी यह बात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। धुरंधर' को लेकर पवन कल्याण ने कहा, 'मुझे 'धुरंधर' का बेबाक अंदाज बहुत पसंद आया। व्यस्त होने के कारण मैं इसका दूसरा भाग थिएटर में नहीं देख पाया, लेकिन मेकर्स ने जो काम किया है वो काबिले-तारीफ है।'पवन कल्याण ने 'बारामूला' को लेकर कहा, 'मैंने उस दौर में कश्मीर के हालातों को बदलते और कश्मीरी पंडितों के दर्द को बहुत करीब से महसूस किया था। किसी को उसके घर से बाहर निकाल देना बेहद दुखद है। 'बारामूला' फिल्म में कहानी को जिस तरह दिखाया गया है, उसने मेरे दिल को छू लिया।'


