बिहार में बंद के दौरान हुई हिंसा के मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि बिहार बंद के दौरान रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन के समय पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए उकसाया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को उनके खिलाफ साक्ष्य मिले, जिसके बाद उन्हें एसीजेएम के आवास स्थित कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तेज प्रताप यादव पर हिंसा के लिए लोगों को भड़काने का आरोप है। इसी मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।