अपर कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

सतना l अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने शुक्रवार को नागौद के उमरहट धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रेरणा महिला स्व सहायता समूह उमरहट में संचालित खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक, वेयर हाउसिंग नागौद के ब्रांच मैनेजर नागौद भी उपस्थित थे।