डीजल के तालाब से मुफ्त में बाल्टियों से भरकर ले गए डीजल
UP के प्रतापगढ़ जिले में NH -19 पर एक बड़ा हादसा सामने आया l जहां एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया l यह घटना जहानाबाद फ्लाईओवर के पास हुई l
टैंकर पलटने के बाद उसमें भरा डीजल हाईवे की नालियों और गड्ढों में बहने लगा l इसके बाद हथिगवा थाना क्षेत्र में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डीजल इकट्ठा करने की होड़ लग गई l लोग जान जोखिम में डालकर बाल्टियों और डिब्बों में डीजल भरते नजर आए l इस दौरान किसी ने भी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा l


