मुंबई । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोशल मीडिया के ही सुपरस्टार दीपक कलाल को एक महिला पीट रही है । इस वीडियो में दोनों की चिल्लम-चिल्ली और हाथापाई से पूरी फ्लाइट डिस्टर्ब हो गई l हैरान करने वाली बात यह है कि इस वीडियो को खुद दीपक कलाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है l ऐसा लग रहा है कि यह सब उनका एक और पब्लिसिटी स्ंटट हो सकता है l