— हरीश मिश्र
रायसेन l कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने राजस्व न्यायालयों को आई एस ओ सर्टिफाइड करने का संकल्प लिया, लेकिन  राजस्व न्यायालय,  सांची में पदस्थ रीडर राजेश गीते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें  गांधी जी की तस्वीरें दराज में रख रहे थे।  परिणामस्वरूप कलेक्टर को संकल्प से पहले निलंबन का आदेश देना पड़ा। तहसील कार्यालयों  में भ्रष्टाचार की ज्यादा शिकायतें आती हैं। यह सोचना कि  बाबू के निलंबन से भ्रष्टाचार कम हो जाएगा वैसा ही है जैसे यह कहा जाए शेर को जंगल से हटाकर मैदान में रख दो तो वह घास खाने लगेगा।