भोपाल । होली के बाद मध्य प्रदेश सरकार एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने जा रही है इस सर्जरी में कई कलेक्टरों को हटाया जाएगा तो कई कलेक्टरों के जिले बदले जाएंगे वहीं दो कलेक्टर ऐसे भी है जो प्रमोट होकर मंत्रालय में सचिव बनकर आ सकते हैं वह ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह हैं l  नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा ,धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, शहडोल कलेक्टर केदार सिंह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र चौधरी, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल को इधर से उधर किया जा सकता है। वहीं, मोहन सरकार लंबे समय से जमे अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के बाद अधिकारियों को हटा कर उनकी जगह युवा और नए अधिकारियों को जिलों की कमान सौंप सकती है।