रीवा में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एक्शन मोड में नजर आए। कलेक्टर कार्यालय में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की उन्होंने कड़ी क्लास लगाई l

 कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे और अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही और देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि इससे आम जनता के काम प्रभावित होते हैं।
 इस दौरान उन्होंने उपस्थिति व्यवस्था को और सख्त करने के संकेत भी दिए और चेतावनी दी कि भविष्य में देर से आने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।