दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीति करने वाले दो शिक्षकों पर गिरी गाज
दतिया / कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के तहत् जिले में लागू आदर्श आचरण संहिता के दौरान सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधि में संलिप्त दो शासकीय शिक्षकों को आदेश जारी कर निलंबित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों के कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत मानते हुए कार्यवाही की गई है। कलेक्टर द्वारा आदेश जारी जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है उनमें श्री राजीव तिवारी माध्यमिक शिक्षक हाई स्कूल मोहनाजाट एवं श्री मुकेश शर्मा प्राथमिक शिक्षक सांदीपिनी विधालय बड़ौनी शामिल है।


