कक्षा 12 वी के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षा में धांधली करने वाले प्राचार्य और पांच शिक्षकों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई
शिवपुरी। जिले में प्रशासनिक कसावट और शासकीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा का सख्त रुख देखने को मिला है। एक ओर जहां सांदीपनि स्कूल खनियाधाना में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट अंकों में बड़े पैमाने पर की गई हेरफेर के मामले में संभागायुक्त मनोज खत्री ने प्राचार्य टेकचंद जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं धांधली में शामिल 5 उच्च माध्यमिक शिक्षकों के खिलाफ म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


