नई दिल्ली। इंडी गठबंधन के नेताओं की सोमवार देर शाम हुई बैठक में तय किया गया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष अपना उम्मीदवार उतारेगा। राजग की तमिल राजनीति को ध्यान में रखते हुए इसरो वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुरई पर दांव लगा सकता है। विपक्षी दलों के आला नेताओं की आज होने वाली बैठक में उम्मीदवार का नाम तय करने पर मंथन होगा और जिसकी घोषणा 20 अगस्त को हो सकती है। एम अन्नादुरई तमिलनाडु राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय डिजाइन एवं अनुसंधान मंच के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हैं। उन्हें भारत का चांद पुरुष कहा जाता है। अन्नादुरई के नाम का प्रस्ताव द्रमुक की तरफ से किया गया है।