अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब ईरान के बंदरगाहों को घेरेंगे
अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने रविवार को कहा कि वह ईरानी बंदरगाहों में आने बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा। यह कदम 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से लागू किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेंटकॉम ने कहा कि वह 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से ईरानी बंदरगाहों में आने और बाहर जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा, यह राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार होगा।


