भारत एक भरोसेमंद सहयोगी है और पश्चिम एशिया के संकट से निपटने में बड़ी भूमिका निभा रहा है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत को क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने में एक अहम साझेदार बताया। कहा कि भारत एक 'भरोसेमंद सहयोगी' है और पश्चिम एशिया के संकट से निपटने में 'बड़ी भूमिका' निभा रहा है। ट्रंप ने यह बात फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पश्चिम एशिया में भारत की कोई भूमिका देखते हैं, तो ट्रंप ने कहा, हां, मैं देखता हूं। मुझे लगता है कि भारत हर चीज में बड़ी भूमिका निभाता है। जब तक वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नेतृत्व कर रहे हैं, भारत बड़ी भूमिका निभाता रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत संबंध और संस्थागत सहयोग पर भी जोर दिया।


