अमेरिका और ईरान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है l भले ही वार्ता की बातें हो रही है, समझौते की बातें हो रही है लेकिन अंदर खाने तलवारे खींची हुई हैं इसलिए इस विषय में फिलहाल कोई सुलझाव नहीं दिख रहा है l ईरान और अमेरिका के बीच हुए शांति समझौते के बाद एक बार फिर से टकराव के आसार नजर आने लगे हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य को धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा। गालिबाफ ने कहा, ''उन्हें अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी सशस्त्र सेनाएं उन्हें अलग तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं। वे चाहे कुछ भी कहें, कार्रवाई हम करते हैं।