होटल में गिरती मिसाइलें, विधायक बोले हम सब सुरक्षित..घर लौटने की आस
पश्चिम एशिया (ईरान-इस्राइल जंग) में चल रहे तनाव का सबसे ज्यादा असर दुबई पर पड़ रहा है... यहां एयरपोर्ट बंद होने से कई फ्लाइटें भी निरस्त हो गईं, जिस वजह से भारत आने वाले यात्री भी फिलहाल वहीं फंसे हैं... खबर है कि पाम जुमैरह और पांच सितारा होटलों पर मिसाइलें भी गिरीं, साथ ही अन्य नुकसान भी हुआ... इधर, फ्लाइटें निरस्त होने से इंदौर के भी कई ख्यातनाम लोग दुबई में फंसे हुए हैं, जिनमें कई बिल्डर-कारोबारियों से लेकर दो पूर्व विधायक व अन्य नेता भी शामिल हैं... बताते हैं कि इनमें से अधिकांश एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने दुबई पहुंचे थे... पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल के अलावा प्रवीण कक्कड़, पिंटू छाबड़ा, मनीष शाहरा, गोलू पाटनी के अलावा संजय अग्रवाल जैसे ख्यातनाम लोग फिलहाल दुबई में हैं... इस बीच मीडिया से फोन पर चर्चा में विधायक संजय शुक्ला ने कहा - ''हम सभी सुरक्षित हैं और जहां ठहरे हैं वहां के हालात फिलहाल सामान्य हैं और सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं... उड़ानें जरूर निरस्त हुईं, लेकिन हमारी वापसी शारजाह से होनी है... इस फ्लाइट को लेकर कल रविवार को स्थिति स्पष्ट होगी..!''



